Mumbai News

वर्षा गायकवाड़ का जो हिंदुत्व दोपहर तक उफान मे था शाम को पठानवाड़ी में शांत हो गया

न्यूज स्टैंड18 नेटवर्क
मुंबई।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ गई तो थी न्याय करने और लौटी एक वर्ग के साथ अन्याय करके। लोग कह रहे हैं, कांग्रेस को सिर्फ मुसलमान वोट चाहिए, इन्हें हिंदुओं से परहेज।
दरअसल शुक्रवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ दिंडोशी विधानसभा में न्याय यात्रा में शामिल होने गई थी। यात्रा की शुरुआत पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे के पास पठानवाड़ी सिगनल से शुरू होकर पठानवाड़ी, संजय नगर, त्रिवेणी नगर, कुरार विलेज, शिवाजी नगर, गांधीनगर, क्रांति नगर, अप्पापाड़ा होते हुए वापसी होनी थी।
यात्रा निश्चित स्थान से शुरू हुई। जगह जगह बड़ी संख्या में महिलाएं मुंबई अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए थालियां लिए खड़ी थी, लेकिन मैडम सभी को निराश और नाराज कर सिर्फ मुस्लिम इलाके पठानवाड़ी से लौट गई।
शुक्रवार को ही मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। जिनका विरोध करने के लिए वर्षा गायकवाड़ छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति हाथ में लेकर विरोध जता रही थी। शाम को शिवाजी नगर जैसे हिंदू इलाकों में जाना इन्हे अच्छा नही लगा। इनके भीतर दोपहर तक जो हिंदुत्व उफान मचाए हुए था, पाठनवाड़ी पहुंचते ही ध्वस्त हो गया।
इसके लिए 7 PCC, 7 ब्लॉक अध्यक्ष, अलग अलग सेल के 4 जिला अध्यक्ष, 3 तालुका अध्यक्ष सहित दर्जनों मुंबई कांग्रेस के दिग्गज आयोजन को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा करने की जिम्मेदारी निभा रहे थे, जब यात्रा शुरू हुई तो 100 से ज्यादा लोग नही थे। इतना ही नहीं यात्रा के समापन तक वर्षा गायकवाड़ के साथ आए लोग ही बचे।

Related posts

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत नहीं, सूरत कोर्ट ने खारिज की याचिका

newsstand18@

वित्तीय समावेशन महामेला का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने जौनपुर जिले के मल्हनी बाज़ार में किया शुभारंभ, खुले 10 हजार खाते

newsstand18@

बालासोर भयानक तीन-ट्रेन दुर्घटना, 261 मृत, 900 घायल, प्रधानमंत्री दुर्घटना स्थल पहुंचे

newsstand18@